मोदी के जन्मदिवस पर 20 दिन चलेगा भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान

मोदी के जन्मदिवस पर 20 दिन चलेगा भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान

THE VOICE OF CHANDIGARH NEWS:

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा करने के 20 साल पूरे हो रहे है । उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और तब से लेकर 7 अक्टूबर 2021 तक जनप्रतिनिधि के रुप मे बीस वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस बीच 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्म दिवस है और भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यो के माध्यम से मनाती हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाने का फैसला किया है।इसी श्रंखला में चंडीगढ़ भाजपा युवा मोर्चा भी इस अभियान के तहत जनता के बीच जाकर समाज सेवा के काम करेगी।

इन सेवा समर्पण कार्यों की जानकारी भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने एक प्रेसवार्ता में दी। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा भी उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद बताया कि चंडीगढ़ में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाएगा और इसके लिए 21 दिन के लिए 6 प्रकार के विभिन्न सेवा कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी द्वारा जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, 6 रक्त दान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, मोदी मेला का आयोजन किया जाएगा,आज़ादी का अमृत महोत्सव,स्वच्छता कार्यक्रम,अंतोदय योजना से संबंधित सेवा कार्य, नमो क्विज़,6 तरह के अलग अलग जन सेवा के कार्य किये जायेंगे।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय राणाने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है ऐसे महान व्यक्ति का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा और सभी कार्यकर्ता दिल से नतमस्तक होकर जन्मदिन के कार्यक्रम मनाएंगे जो पूरे 21 दिन तक चलेंगे।

इन कार्यों के समुचित ढंग से क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में प्रदेश महामंत्री जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा,वरिंदर राणा,अरूणदीप सिंह ,प्रदेश सचिव शानू दुबे, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ज़ीनत राणा को शामिल किया गया है।

इनके अलावा सभी जिला, मण्डल मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गयी है। सभी जनप्रतिनिधी व कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।

प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बड़ी भव्यता व सम्मान पूर्वक मनाया जाएगा।

No Comments Yet

Leave a Reply

Your email address will not be published.